logo

कार्यकर्ता व जनता जनार्दन नामांकन रैली में शामिल होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाए--दिलीप पाण्डेय*

Aima Media
( जन जन की आवाज )

(उमरिया)-मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला जी की गरिमा मई उपस्थिति में 27 मार्च को अपने गृह जिला अनूपपुर में प्रातः 11 बजे ,शहडोल संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती हिमाद्री सिंह जी अपना नामांकन दाखिल करेगी। भाजपा उमरिया जिला अध्यक्ष श्री दिलीप पाण्डेय जी ने अपील की है कि इस परम पुनीत शुभ अवसर को ऐतिहासिक बनाने हेतु आप सभी भाजपा जनप्रतिनिधी/कार्यकर्ता /पदाधिकारी /प्रबुद्धजन नामांकन रैली में शामिल होकर हिमाद्री जी को विजयश्री का आशीष प्रदान करें।भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दिलीप पाण्डेय जी ने कहा है कि शहडोल संसदीय क्षेत्र में भाजपा विजय पताका पुनः लहरायेगी। प्रचंड बहुमत से शहडोल संसदीय क्षेत्र भाजपा की झोली में आएगा। शहडोल उमरिया अनूपपुर एवं कटनी जिले की बड़वारा विधानसभा को मिलाकर शहडोल संसदीय क्षेत्र की रचना होती है। श्रीमती हिमाद्रि सिंह जी शहडोल संसदीय क्षेत्र से सांसद है एवं होने लोकसभा चुनाव में पुनः भाजपा प्रत्याशी है जो कल 27 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगी l श्री पाण्डेय जी ने कहा कि लोकप्रिय सांसद हिमाद्रि सिंह जी की दृढ़ इच्छाशक्ति एवं जन कल्याण वा विकास की नीति से शहडोल संसदीय क्षेत्र के विकाश को नई गति मिली है। आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हम लगातार उन्नति पथ पर सफलता का परचम लहरा रहे है। डबल इंजन की सरकार तीब्र गति से विकास के कार्य कर रही है। ग्रामीण भारत को विकसित बनाये बिना राष्ट्र उन्नति समृद्धि सफलता की राह नही चुन सकता। जिसे ध्यान में रखकर ग्रामीण विकाश के लिए रणनीति बनाकर,सफलता पूर्वक उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित कर उसे परिणाम तक पहुँचाया जा रहा है।जिला अध्यक्ष जी ने कहा कि होने वाले लोकसभा चुनाव में उमरिया जिले से , भाजपा 2 लाख से ज्यादा मतों की लीड लेगी। ज्ञात है कि उमरिया जिले में दो विधानसभा है। दोनों विधानसभा भजपा मय है। जिला अध्यक्ष जी ने कहा की उमरिया जिले का भाजपा कार्यकर्ता मिली चुनौती के परिमाण स्वरूप चाहे गए परिणाम से बढ़कर प्रमाणित रिजल्ट देता है। उमरिया जिले का एक एक भाजपा कार्यकर्ता पुरुसार्थ की वेदी पर 24 कैरेट सोने से भी खरा भाजपा के लिए खड़ा कोहिनूर है। भाजपा कार्यकर्ता अपने परिश्रम के बल पर कठिन से कठिन लक्ष्य आसानी से हासिल करना जानता है जिसके परिणाम विधानसभा चुनावों में सबने देखा है।पिछले 10 वर्षों में भारत ने राष्ट्रहित में ऐसे अनेक कार्यों को पूरा होते हुए देखा है, जिनका इंतजार देश के लोगों को दशकों से था।राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थी, आज यह सच हो चुकी है।मेरी सरकार का प्रयास रहा है कि सामान्य देशवासी की जेब में अधिक से अधिक बचत कैसे हो।पहले भारत में 2 लाख रुपये की आय पर टैक्स लग जाता था। आज भारत में 7 लाख रुपये तक की आय पर भी टैक्स नहीं लगता।हमारी सरकार ने उनकी भी सुध ली है, जो अब तक विकास की धारा से दूर रहे हैं।ऐसे हजारों आदिवासी गांव हैं, जहां बीते 10 वर्षों में पहली बार बिजली और सड़क पहुंची है। लाखों आदिवासी परिवारों को अब जाकर पाइप से शुद्ध पानी मिलना शुरू हुआ है।मेरी सरकार ने देश भर में तीर्थों और ऐतिहासिक स्थलों के विकास पर बल दिया है। इससे अब भारत में तीर्थ यात्रा आसान हुई है।वहीं दुनिया भी भारत में हेरिटेज टूरिज्म को लेकर आकर्षित हो रही है।डबल इंजन की भाजपा सरकार मानती है कि विकसित भारत की भव्य इमारत 4 मजबूत स्तंभों पर खड़ी होगी।ये स्तंभ हैं - युवाशक्ति, नारीशक्ति, किसान और गरीब।दशकों से उपेक्षित जम्मू-कश्मीर में विकास कार्यों को मोदी सरकार ने पंख प्रदान किये है जम्मू-कश्मीर लंबे समय तक उग्रवाद और आतंकवाद की समस्याओं से जूझता रहा। विकास की दौड़ में कहीं खो गया था।लेकिन आज मोदी सरकार में जम्मू-कश्मीर पूरे देश के लिए एक नया उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।भाजपा सरकार सभी के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाती है वा योजनाओ का सफलता पूर्बक क्रियान्वयन करती है। "पीएम जनमन योजना" के माध्यम से विशेष पिछड़े आदिवासी क्षेत्रों में ₹7,300 करोड़ की लागत से आँगनवाड़ी, छात्रावास, सड़कों, पुलों और घरों का निर्माण किया जाएगा। ताकि राष्ट्र का समग्र विकाश सुनिश्चित किया जा सके।मध्यप्रदेश की तस्वीर निरंतर बदल रही है। यहां की शानदार सड़कें अब विकास की नई गाथा लिख रही हैं। 2024 समाप्त होने तक मध्य प्रदेश का राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क अमेरिका के बराबर होगा। भाजपा की योजनाएं सर्व स्पर्शी है। जिनमे अंतिम छोर के ब्यक्ति का हित समाहित है। यही कारण है कि जिनके लिए नेशन फर्स्ट है वह भाजपा को सपोर्ट कर रहे है। बीते दिनों उमरिया जिले में भाजपा की रीतिनीति वा राष्ट्र हितैषी जन हितैषी कार्यो से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में विपक्षियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। जो भाजपा के बढ़ते ग्राफ का प्रमाण है l

3
347 views